मीडिया से की चर्चा, माफी मांगें मंत्री
नर्मदापुरम ।
जिला कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताने को लेकर मीडिया से चर्चा की। कांग्रेस ने मीडिया को बताया कि अभी हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताएं जाने की बात कही, तो उन्होंने कहा कि जब चुनाव होते हैं तो उम्मीदवार जनता के सामने वोट मांगने जाता है और जब वह उम्मीदवार जीत जाता है वहीं जनता विकास के लिए जीते हुए उम्मीदवार के पास जाता है। लेकिन श्री पटेल द्वारा दिए गए बयान से पूरे प्रदेश की जनता को भिखारी बना दिया है । कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी आनंद जाट ने बताया कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो आगे भी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध उत्खनन , आईपीएल सट्टा, अवैध शराब विक्रय जोरों पर है, जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी योजना में धीरे-धीरे योजना से अपात्र बताकर महिला को वंचित किया जा रहा है । भाजपा सरकार जनता को भिखारी बताकर उनका मनोबल तोड़ने में लगी है। गरीब जनता इलाज के लिए दर दर भटक रही है लेकिन जब सरकार से जनता अपनी परेशानी के लिए आवेदन देती है तो बीजेपी के नेता जनता को भिखारी कहते हुए उनका अपमान कर रहे हैं यह वही बीजेपी है जो वोट के लिए नतमस्तक तक होती । समाज की कमजोर वर्गों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है 4-4, 6-6 महीने से वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन लंबित है। 6 मार्च को ब्लॉक स्तर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों सहित ब्लॉक मंडलम एवं सेक्टर के पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता शामिल होंगे । वही 8 मार्च को कांग्रेस के जिला प्रभारी से प्रभारी विधायक विधानसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेस जनों की मौजूदगी में जिला मुख्यालय पर धरना एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर मंत्री पटेल से एसपी की मांग की जाएगी। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी आनंद जाट, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे , पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा, प्रदीप अहिरवार, नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, संतोष तोमर, राजेश रैकवार आदि कांग्रेसी शामिल रहे

