

नर्मदापुरम / ग्राम पर्रादेह में नवरात्रि पर भक्ति की बयार, 6 जगह विराजीं माँ दुर्गा, भोलेनाथ राधा कृष्ण विराजमान हुए। ग्राम पर्रादेह में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। खेड़ापति माता मंदिर परिसर में श्री चक्की वाले परिवार द्वारा माँ नवदुर्गा की स्थापना की गई है।
ग्राम में इस वर्ष 6 स्थानों पर माँ दुर्गा की झाँकियाँ, एक स्थान पर भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग और एक स्थान पर राधा-कृष्ण की आकर्षक झाँकी सजाई गई है। ग्राम की सभी गलियों को गोबर से लिपाई कर फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है, जिससे पूरा ग्राम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन प्रसादी वितरण और रात्रि में भजन-कीर्तन, सत्संग का आयोजन हो रहा है। दर्शन के लिए आसपास के गाँवों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुँच रहे हैं। समस्त ग्रामवासियों ने सभी भक्तों से दर्शन हेतु पधारने का निवेदन किया है।

