


नर्मदापुरम / स्थानीय रिवर व्यू कॉलोनी स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर परिसर में आगामी 19 अक्टूबर, सोमवार को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
आयोजन समिति रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन सोसायटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह आयोजन समस्त कॉलोनी वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। भंडारे में कन्याओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं से सामग्री एवं आर्थिक सहयोग की अपील की गई है। सहयोग के लिए समिति के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिव शंकर पगारे जी का क्यूआर कोड / बारकोड व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया गया है, जिस पर श्रद्धालु अपनी स्वेच्छानुसार सहयोग राशि भेज सकते हैं।
समिति ने समस्त रहवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करने एवं धर्म लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

