दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ इटारसी के पास स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी दी है । ईमेल से यह धमकी दी गई है । इसके चलते फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने कहा कि एक मेल के जरिए ऑर्डनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसको लेकर एएसपी और एसडीओपी सहित अन्य पुलिस बल वहां तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इसके पहले भी अप्रैल माह में एक धमकी वाला ईमेल मिला था लेकिन वह फर्जी निकला। बताया जाता है कि फैक्ट्री में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं मेल की जांच भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी ईमेल वेरीफाई किया जा रहा है । वहीं बम स्क्वॉड और अतिरिक्त पुलिस बल यहां पर तैनात कर दिया गया है और जांच की जा रही है। गौरतलब है कि यह सेंसिटिव एरिया है और यहां पर बम, बारूद, मिसाइल बनाई जाती है । सूचना के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

