साइबर ठग लग रहे चूना
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम मजलपुर के एक युवक के साथ ठगी हो गई । बदमाशों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजी युवक ने खोली और उड़ा दिए 99, 500 रुपए । वहीं इटारसी थाना अंतर्गत अज्ञात आरोपी ने फरियादी के खाते से धोखाधड़ी कर 2,84000 रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस के अनुसार माखन नगर के ग्राम मजलपुर में रहने वाले शुभम के मोबाइल नंबर 7044 609 510 के व्हाट्सएप पर ठगों ने एक लिंक भेजी । लिंक को शुभम ने जैसे ही खोल किया वैसे ही 49 , 500 ट्रांसफर हुए । इसके बाद फिर 50000 का ट्रांजैक्शन और हो गया। पुलिस ने धारा 319, 318 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है । घटना 19 दिसंबर की है। इसके साथ ही इटारसी के नरेंद्र सूरज गंज निवासी के साथ अज्ञात बदमाशों ने खाते से धोखाधड़ी कर 2,84000 ट्रांसफर कर लिए। अब पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।

