एसपी, एएसपी के निर्देशन और एसडीओपी के मार्गदर्शन में गठित की थी टीम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लूट की घटना का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है ।
फरियादी आनंद वैष्णव निवासी ग्राम लांझी थाना स्टेशन रोड पिपरिया ने आरोपी फारुख बेग, सलमान शाह व विनोद विश्वकर्मा के विरुद्ध बुधनी रोड पर सिवनी नाके वाली पुलिया के पहले रास्ता रोककर पर्स जिसमें 8950 रुपये थे छीनने के संबंध में रिपोर्ट की थी । घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु टीम को कस्बा में रवाना किया गया। प्रकरण के आरोपियों की तलाश करते तीनों आरोपियों को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। आरोपी फारुख पिता नईम बेग नि. बंगाली कालोनी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त महरून रंग की बिना नंबर की स्कूटी, आरोपी सलमान पिता रमजान शाह नि. खोजनपुर कचरापट्टी से फरियादी से लूटे हुए 8950 रुपये व आरोपी विनोद पिता दीपचंद विश्वकर्मा नि. बांकी उमरिया छिंदवाड़ा वर्तमान पता सिकलीकर मोहल्ला की निशादेही पर फरियादी का लूटा हुआ पर्स जब्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका कंचन सिंह थाना प्रभारी थाना कोतवाली , उनिविशाल नागवे, उनि महेश जाट, सउनि प्रमोद पटैल, प्रआर रितेश यदुवंशी, , आर अजमेश चंद्रोल, आर गजेंद्र डडोरे, आर संतोष धाकड़, आर हरीश, आर पंकज ,आर वैभव एवं आर रामकुमार शामिल हैं।
