लापरवाही के चलते लोगों के घरों में घुसा पानी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में पानी की टंकी का वाल्व बदलते हुए नगर पालिका के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। वार्ड 23 रसूलिया में पानी की टंकी का वाल्व खराब हो गया था। इसको सुधारने का कार्य किया गया, लेकिन टंकी को पहले खाली नहीं किया गया और ना ही कोई टेक्निकल कर्मचारी पहुंचा। सुधारते समय वाल्व स्लिप होकर खुल गया और टंकी में से लगातार पानी गिरने लगा । आसपास के घरों और सड़कों में पानी ही पानी हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इसमें कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। अधिकांश घरों में और रोड़ों पर पानी फैल गया जिसके कारण इस क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका के प्रति असंतोष व्यक्त किया और जो लापरवाही हुई है उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि पानी टंकी खाली नहीं की गई ना ही कोई टेक्निकल कर्मचारियों को बुलाया गया। बिना सुरक्षा और व्यवस्था की यह कार्य किया जा रहा था । ऐसे में लोगों को परेशानी हुई।
लोगों के घरों के अंदर तक पानी भर गया । ऐसे लग रहा था जैसे बारिश का समय आ गया हो। लोगों को काफी परेशानी हुई है।

