कार्य क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जिले के थानों में किया सामूहिक आयोजन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के रक्षित केंद्र, पुलिस कंट्रोल रूम सहित जिले भर के थानों में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मप्र पुलिस एवं हार्ट फुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, कार्य क्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोच के विकास तथा कर्तव्य निर्वहन में एकाग्रता को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से जिले के समस्त थानों में एक साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्था नर्मदापुरम के अमित गोपलानी सहित अन्य सदस्यगण एवं वॉलंटियर्स की सक्रिय सहभागिता रही। रक्षित केंद्र,पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक सुश्री स्नेहा चंदेल व पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण लगभग 100 एवं नर्मदापुरम जिले के समस्त थानों से 296 पुलिस अधिकारी , कर्मचारी शामिल हुए।

