लापरवाही पूर्वक काम करवाने का मामला दर्ज
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ पथरोटा थाना अंतर्गत धान मिल रिच फार्म कंपनी में लापरवाही का मामला सामने आया है। मामला 6 नवंबर का है। कर्मचारियों को सुरक्षा और पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं कराया गया जिससे कर्मचारी गर्म पानी में झुलस गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार रिच फार्म कंपनी कीरतपुर में बायलर मशीन के नीचे पानी के चेंबर के पास एक कर्मचारी संतोष शिवाजी नगर इटारसी पर काम करते समय गर्म पानी गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उनकी इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं कराने और लापरवाही पूर्वक काम करने को लेकर शिवदयाल चेतन नगर इटारसी और प्राणेश वेंकटेश नगर के खिलाफ धारा 106 (1) 289 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पथरोटा थाना प्रभारी संजीव सर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर लिया है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
