दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में संजय टाइगर रिजर्व सीधी से आए डाग अपोलो का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में स्वागत हुआ। गुरुवार को
क्षेत्र संचालक सतपुड़ा राखी नंदा एव उप संचालक ऋषिभा सिंह नेताम सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के आदेश से डाग अपोलो का स्वागत किया गया। संजय टाइगर रिजर्व सीधी से डॉग अपोलो को विधिवत कार्यवाही कर सतपुड़ा टाईगर रिजर्व सूरज गंज बांस डिपो इटारसी में दिनांक शुक्रवार को लाया गया। डॉग हैंडलर पदम सिंह राजपूत, सेव राम यूके डॉग हैंडलर सीधी रवि सिंह ने डॉग अपोलो का स्वागत किया । इस मौके पर सहायक संचालक बोरी अभ्यारण विनोद वर्मा, दीप्ति रेंजर के एल गुजर सहित अन्य स्टॉप के डॉग अपोलो का फूल माला से स्वागत किया गया। सूरज गंज बांस डिपो इटारसी में डाग पोलो का स्वागत हुआ। गौरतलब है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की डॉग टीना का गत दिवस निधन हो गया था। अब यहां पर नया डॉग अपोलो लाया गया है।

