बुधनी तरफ से शहर आ रहे थे बदमाश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब का जखीरा पकड़ने मे सफलता प्राप्त है | थाना कोतवाली पुलिस पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बुधनी तरफ से नर्मदाजी के पुराने पुल के रास्ते से निम्मा उर्फ निर्मल कहार माखननगर और अभिषेक उर्फ बादशाह आदमगढ़ बंगाली कॉलोनी का भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहे है | सूचना को गंभीर से लेते हुये थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा भोपाल तिराहे पर घेराबंदी की गई जो एक काले रंग का ऑटो बुधनी मार्ग से नर्मदापुरम शहर की तरफ आते हुये दिखाई दिया । पुलिस को देखकर ऑटो को भगाने का प्रयास करने लगे | पुलिस द्वारा ऑटो को रोकने पर एक व्यक्ति उक्त ऑटो से कूदकर भागने मे सफल रहा, ऑटो चालक से उसका नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम निर्मल माखननगर का बताया एवं अन्य व्यक्ति का नाम अभिषेक उर्फ बादशाह बताया। तलाशी पर ऑटो क्रमांक MP05-R-3744 से देशी शराब के कुल 300 क्वार्टर एवं अंग्रेजी शराब के 96 क्वार्टर कुल शराब करीबन 71 लीटर कीमती 39,300 रु को एवं ऑटो कीमती 2 लाख रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया | आरोपी निर्मल एवं अभिषेक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है | आरोपी अभिषेक उर्फ बादशाह मेहरा नि0 आदमगढ़ नर्मदापुरम की तलाश यथासंभव स्थानों पर की गई जो फरार है | जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया है | गिरफ्तारशुदा आरोपी निर्मल को शनिवार को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा । मुख्य भूमिका कंचन सिंह थाना प्रभारी थाना कोतवाली, सउनि रेवाराम गायकवाड़, प्रआर रितेश यदुवंशी, आर पंकेश, आर अजमेश चंद्रोल, आर गजेंद्र डडोरे, आर 942 आनंद, आर 193 रितेश एवं आर हरीश शामिल हैं।

