ग्राम निमसाड़िया में भारतीय स्टेट बैंक ने किया अन्नदाता उत्सव का आयोजन
किसानों और विद्यार्थियों का किया सम्मान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम निमसाड़िया में भारतीय स्टेट बैंक ने अन्नदाता उत्सव का आयोजन किया । कार्यक्रम में कुंदन ज्योति महाप्रबंधक नेटवर्क, साईं कृष्णा श्रीधर उप महाप्रबंधक भोपाल अंचल और क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार के अलावा मुख्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं अन्य बैंक कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम के किसानों को शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया साथ ही साथ गांव के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वहां के बच्चों को वॉलीबॉल एवं क्रिकेट की किट भी प्रदान की गई । इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ किसान एवं समाजसेवी भगवती चौरे, चंद्र मोहन मलैया, सरपंच बालेंद्र पटेल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने ग्राम पंचायत परिसर में 10 अशोक के पेड़ लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। महाप्रबंधक कुंदन ज्योति ने बताया किस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना एवं उनके साथ संवाद स्थापित करके उनकी बैंकिंग समस्याओं का निराकरण करना है। कार्यक्रम में बैंक ने बताया की अगर किसानों को अपनी आय बढ़ानी है तो कृषि पर निर्भरता छोड़कर अन्य रोजगार के अवसर की तलाश भी करनी होगी । कार्यक्रम में बैंक एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई।

