बुधनी के पास मिली लोकेशन लेकिन तोड़ा मोबाइल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर में इन दोनों ठगी करने वालों अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं । शहर के रसूलिया फौजदार कॉलोनी साईं मंदिर के पास किराना व्यापारी से तीन युवकों ने 1 लाख रुपए बेईमानी से खाते में ट्रांसफर करवा लिए । तीनों युवक डॉक्टर बनकर उनके पास आए थे और दवाई देने का झांसा देकर उन्होंने राशि ट्रांसफर करवा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । बताया जाता है कि ठग दीपक शर्मा दुकान पर पहुंचा उसने दुकान संचालक संजय मिश्रा से पैर की दवाई देने की बात कही और इसके बाद फिर कुणाल पटेल नामक युवक आया और उसने बार कोड से दवाई देने के नाम पर एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए । संजय मिश्रा ने बताया कि वे पैर में तकलीफ से परेशान थे । इसको लेकर उन्होंने दवाई के नाम पर रुपए ट्रांसफर किया। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक सभी बारी-बारी से वहां से निकल गए। इसके बाद भी दीपक शर्मा नाम के व्यक्ति के बताए पते पर वे पहुंचे लेकिन वहां पर वह था ही नहीं। पुलिस ने जब मोबाइल ट्रेस किया तो बुधनी के पास उनकी लोकेशन मिली लेकिन मोबाइल उन्होंने तोड़ दिया था। दीपक शर्मा ने अपना एड्रेस श्रीराम कॉलोनी बताया था लेकिन जब वहां गए तो इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं था। इसके साथ ही ठगों ने बैतूल से लौटकर आने की बात भी कही थी और यहां के लोकल व्यापारियों के बारे में भी वे जानकारी दे रहे थे। संजय मिश्रा ने बताया कि उनके पैर में तकलीफ थी क्योंकि वह परेशान थे इसलिए उन्होंने दवाई के नाम पर उनके साथ ठगी हो गई अब पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

