पुलिस के आश्वासन के बाद खुला जाम
पुलिस कर रही हो रही जांच
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम ।
शहर के समीपस्थ तवा पुल के पास शुक्रवार को एक युवक की मौत के मामले को लेकर गांव के लोग और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और हाईवे जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई । मौके पर माखन नगर एसडीओपी संजू चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके थे। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। पुलिस के अनुसार विगत दिवस दो युवक करन और शुभम का झगड़ा किसी तीसरे युवक से हुआ था । करन का शव बांसाखेड़ा रेलवे ट्रैक के पास मिला था लेकिन शुभम की अभी लापता है । परिजनों ने आशंका जताई है कि लापता शुभम के साथ भी कोई घटना हो सकती है। इसकी पूरी जांच की जाए और लापता शुभम को पहले ढूंढा जाए। इसको लेकर पुलिस ने आश्वासन दिया और फिर जाम खुला। पुलिस के अनुसार शुभम और करन का झगड़ा किसी तीसरे व्यक्ति से हुआ था उसकी जांच की जा रही है और उसके बाद ही कुछ खुलासा होगा। ज्ञात हो कि करन जो मनवाड़ा का निवासी था उसकी लाश रेलवे फाटक पर मिली थी। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है ।
इनका कहना है
दो युवक शुभम और करन का झगड़ा किसी तीसरे व्यक्ति से हुआ था। करन का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था लेकिन शुभम अभी लापता है। अब इस मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों में चक्का जाम किया था उन्हें समझाईश दी और फिर जाम खुला। अब जल्दी इस मामले में आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संजू चौहान
एसडीओपी सुहागपुर

