माखन नगर थाना पुलिस टीम ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
ऑन डिमांड चोरी करते थे बदमाश
संगठित और एक राय होकर घटना को अंजाम देने पर बीएनएस की 112 धारा का नर्मदापुरम में पहली बार हुआ इजाफा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत 8 दिसंबर के दरमियानी ग्राम कुठारिया के पास जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम से बदमाशों ने एक ट्रैक्टर और रोटर वेटर चुरा ले गए थे। इसको लेकर फरियादी अनिल गौर ने मामला माखन नगर थाना ने मामला दर्ज कराया था। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर टीम बनाकर अरेस्ट करने के लिए अभियान चलाया। बदमाश जॉन डियर कंपनी के खड़े ट्रैक्टर में से एक ट्रैक्टर और एक रोटर वेटर चुराकर ले गए थे। जिनकी कुल कीमत 10 लाख 95 हजार रुपए थी । पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में और एसडीओपी संजू चौहान द्वारा थाना प्रभारी माखन नगर अनूप कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाशी के लिए लगाया। बदमाश बुधनी में ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले थे। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से चार बदमाश रोहित यदुवंशी गोदड़ी थाना टिमरनी निवासी , भगवत सिंह मालवीय थाना शाहगंज, श्रेयांश जैन निवासी वर्धमान कंपनी के पास, सुरेंद्र कीर निवासी मकोडिया थाना रेहटी को गिरफ्तार किया गया । लोकेंद्र उर्फ बंटी पुष्कर जिला भिंड गोहद फरार है। यह सभी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और गाड़ी बिकवाते थे। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने कंट्रोल रूम में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी । उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर रोटर वेटर के अलावा 10 मोटरसाइकिल भी बदमाशों से जप्त हुई हैं ।उन्होंने कहा कि संगठित होकर चोरी घटना को अंजाम दिया गया है और यह ऑन डिमांड करते थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संगठित अपराध को लेकर नर्मदा पुरम में पहली बार बीएनएस की एक धारा 112 का इजाफा भी किया गया है । यह धारा उन पर लगेगी जो संगठित और एक राय होकर घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मेहनत की और सीसीटीवी आदि की मदद से चार बदमाशों को पकड़ा । पुलिस टीम को 10 हजार से पुरस्कृत करने की बाद भी उन्होंने कहीं । इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने किराएदारों की जानकारी देने के बारे में भी बताया। साथ ही उन्होंने सजग प्रहरी योजना की भी जानकारी दी और कहा कि वेंडर से बात चल रही है यदि कोई बाहर जाता है और वह सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाहता है तो वह लगवा सकता है। पुलिस उस घर की निगरानी तो करेगी ही।
पुलिस टीम ने की मेहनत, होंगे पुरुस्कृत
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर एसडीओपी सुहागपुर संजू चौहान द्वारा थाना प्रभारी माखन नगर अनूप कुमार उइके के नेतृत्व में टीम गठित की गई । टीम ने मेहनत की और चार बदमाशों को गिरफ्तार किया । इसके साथ ही सराहनीय भूमिका में एस आई राजेंद्र राजपूत, एएसआई वीरेंद्र शुक्ला, एएस आई गोपाल पाल, एएसआई प्रकाश राजपूत , प्रधान आरक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक तरुण चंदेल , आरक्षक आयुष, आरक्षक नरेश मलिक, आरक्षक सलोनी, आरक्षक सोनिया, आरक्षक स्वाति, चालक राहुल, आरक्षक नरेंद्र, साइबर सेल नर्मदा पुरम से आरक्षक संदीप और आरक्षक दीपेश की भूमिका रही।

