
नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ ग्राम निमसाड़िया स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड पर देर रात भव्य खाटू श्याम भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें गुंजन, गुनगुन तिवारी शाहगंज, विपिन चौबे भोपाल एवं कार्तिक जैन इंदौर की म्यूजिकल टीम ने कार्यक्रम में अपने भजनों से समा बांधा । भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि गण, ग्राम के वरिष्ठ जन एवं हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम ग्राम वासियों के सहयोग वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भजनों का लुत्फ उठाया।

