दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपहृता उम्र 15 वर्ष एवं अपहृत उम्र 13 वर्ष को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है |
13 दिसंबर को फरियादी ने रिपोर्ट किया की उसकी पुत्री उम्र 15 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी की पुत्री को बहला फुसला ले जाने की रिपोर्ट की । इसी प्रकार 16 दिसंबर को फरियादी ग्वालटोली ने रिपोर्ट किया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा के पुत्र उम्र 13 वर्ष को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट किया जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध क्रमांक 1007/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था | दोनों प्रकरण मे अपहृत एवं अपहृता की तलाश हेतु थाना कोतवाली से पृथक-पृथक पुलिस टीम का गठित किया जाकर उक्त दोनों प्रकरण मे अपहृता उम्र 15 वर्ष को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया जिस पर अपहृता द्वारा बताया की वह बिना बताये अपनी बुआ के घर चली गयी थी | अपहृत उम्र 13 वर्ष रेल्वे स्टेशन नर्मदापुरम से दस्तयाब किया गया जिसने बताया की अपहृत अपनी बहन से कहा-सुनी होने से नाराज होकर घर से चला गया था | अपहृत उम्र 13 वर्ष को सकुशल दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया । मुख्य भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह थाना प्रभारी, उनि महेश जाट, उनि हेमंत निशोद, प्रआर रितेश यदुवंशी, मआर प्रतीक्षा रघुवंशी, आर पंकज यादव की रही।
