दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके चलते मंगलवार को थाना देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन से जुड़े दो व्यक्ति नववर्ष को देखते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने की फिराक देहात थाना क्षेत्र में घूम रहे है। दो संदिग्ध व्यक्ति जो कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध शराब भरकर बेचने के लिए बांद्राभान रोड तरफ से नर्मदापुरम की ओर लेकर आ रहे थे, जिनका पीछा करके गोंदरी घाट बांद्राभान रोड पर घेराबंदी करते हुए पकड़ा एवं पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम नितिन सिसोदिया पिता गोविंद सिसोदिया निवासी चक्कर रोड, मालाखेड़ी, और साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक राजपूत पिता वीर सिंह राजपूत उम्र 31 साल निवासी आईटीआई आदर्श नगर का निवासी होना बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. MP05ZH3304 की डिक्की में शराब रखी हुई पायी गई। कुल जुमला शराब 54.930 लीटर कीमत करीबन 31,000 रुपए तथा चालक नितिन सिसोदिया से घटना में प्रयुक्त सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्र. MP05ZH3304 कीमत करीबन 9,50,000 रुपए की जप्त की जाकर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक सौरभ पाण्डेय द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई। सराहनीय भूमिका एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी देहात सौरभ पाण्डेय, सउनि सुखनंदन नरें, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि दिनेश मेहरा, प्र.आर. नवीन दुबे, आर. कपिल विश्वकर्मा, आर. जितेंद्र सिंह राजपूत, आर. सुनील साहू, आर. चेतन नरवरे, आर. भूपेंद्र वर्मा, आर. महेंद्र सिंह धुर्वे महिला आर. किरण चौहान, चालक आर. राकेश मेहरा थाना कोतवाली से प्र.आर. रीतेश यदुवंशी, सायबर सैल से आर. संदीप एवं आर. दीपेश की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

