पुलिस टीम होगी पुरस्कृत
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है | 12 दिसंबर को फरियादी अशोक गोस्वामी ने सूचना दी कि उसकी बहन गीताबाई पति मोहन गोस्वामी ने अमर चौक पर किराये के मकान मे फांसी लगा ली है | सूचना पर मर्ग क्रमांक 81/25 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का कायम कर जांच मे लिया गया | जांच के दौरान मृतिका गीताबाई के शव का निरीक्षण करते समय उसके गले पर काला निशान दिखाई देने पर संदेह हुआ । पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर पुष्टि हुई की मृतिका द्वारा आत्महत्या नहीं की गई, किसी व्यक्ति द्वारा उसे मारकर हत्या को छुपाने के उद्देश्य से मृतिका के गले मे साड़ी डालकर उसके शव को लटकाया गया है | वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे 2 पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश एवं मृतिका के परिजनो से पूछताछ की गई। पूछताछ में पाया 3-4 सालों से बलराम सेन के साथ लिव-इन मे रह रही थी एवं बलराम का मृतिका के घर काफी आना-जाना था । तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही बलराम उर्फ गोलू सेन बालागंज निवासी को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई | जिस पर बलराम द्वारा बताया की मृतिका और उसके बीच आए दिन विवाद मारपीट हो रही थी जिससे आरोपी बलराम परेशान होने लगा था एवं मृतिका से छुटकारा पाना चाहता था। 11- 12 दिसंबर की दरम्यानी रात मृतिका उसके घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने कलावा वाले धागे से गला घोटकर हत्या की थी | हत्या को छिपाने के लिए उसके मृतिका की साड़ी को मृतिका के गले मे लपेटकर टांगने का प्रयास किया था और शव को लटकाकर वहां से भाग गया था | जिससे किसी को शक न हो की मृतिका की हत्या की गई है | आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया है | प्रकरण की विवेचना जारी है | उक्त हत्या की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की उद्घोषणा की गई है।
मुख्य भूमिका थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर , अजमेश चंद्रौल , उनि अनुज बघेल, सउनि संजय रघुवंशी, प्रआर रितेश यादुवंशी, आर गजेंद्र, आर आशीष राजपूत, , आर रवि कुशवाह,आर मनीष सोनी , मआर शमीना, आर कमलेश, आर संदीप एवं आर दीपेश शामिल हैं।
