दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के सदर बाजार स्थित सूरजभान कोचिंग क्लासेज के सामने एक तेज रफ्तार शिव शक्ति कंपनी की बस ने बुलेट चालक को टक्कर मार दी जिससे बुलेट चालक रोड पर गिर गया और फिर विवाद हुआ । जब बस चालक जाने लगा तो उसे नीचे उतारा गया और फिर विवाद बढ़ गया । कहासुनी के बाद दोनों में समझौता हुआ और बस चालक ने बुलेट को ठीक कराने की बात कही। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। इसको लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ लेकिन एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो गया। एक्सीडेंट होने से भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई । कुछ देर बाद मामला शांत हुआ ।

