विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में 11 दिसंबर को अमर चौक पर किराए के मकान में रहने वाली युवती गीता का शव फांसी पर लटका मिला था। एफएसएल की टीम पहुंची थी और चोट के निशान पाए गए थे। इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू की और 4 दिन बाद बालागंज निवासी आरोपी बलराम गोलू पर सोमवार शाम के दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपी ने कलावा से गला घोंटकर गीता को फांसी पर लटका दिया था । दोनों अमर चौक में किराए के मकान में रहते थे। बेटी ने शव को देखकर आसपास के लोगों को खबर दी थी। इस पूरे मामले का पर्दाफाश पुलिस ने किया । वह चार दिन से गुमराह कर रहा था। आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मामला 11 तारीख को 10 बजे से लेकर 12 तारीख 11:30 बजे के बीच का है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

