नर्मदा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से होंगे कार्यक्रम
नाटक सहित होंगे लोक नृत्य
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में नर्मदा रंगम राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 28 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नर्मदा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सायं 7 बजे से होगा। इस महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित कला एवं नाट्य समूहों द्वारा नाटक, लोक नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति होगी। नाट्य महोत्सव के निदेशक रत्नेश साहू ने बताया कि 28 दिसंबर रविवार को समारोह के शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से होगा। इसके बाद पूर्व रंग त्रिदेवाशीष नृत्य एवं नाट्य अकादमी लखनऊ की नृत्य प्रस्तुति गणेश वंदना होगी और लोक नृत्य घूमर होगा और नाटक एक थी चिड़ी का मंचन होगा। वहीऊ 29 दिसंबर को देशज गायन डॉ नमन तिवारी प्रस्तुत करेंगे और नित्य नाटिका श्री रामलीला पर होगी जो तनुजा व ओली सनवाल के निर्देशन में की जाएगी। वहीं नाटक बड़े भाई साहब का आयोजन रत्नेश साहू के निर्देशन में होगा। इसके बाद 30 दिसंबर को शिव वंदना उत्तराखंड लोक नृत्य का आयोजन होगा और नाटक मजनू लाउंसमेंट का मंचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आयोजक साथी जन शिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदा पुरम भी होगी।

