बाइक पर बैठी थीं बुजुर्ग
माखन नगर के सरकारी कॉलेज के पास हुआ हादसा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर के समीपस्थ माखन नगर में सोमवार दोपहर को एक हादसा हो गया। इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर घायल है । हादसा माखन नगर के सरकारी कॉलेज के पास हुआ । इसको लेकर गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन कर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज और नौकरी की भी मांग की । इसके साथ ही वह ड्राइवर को सौंपने की भी मांग पर अड़े रहे। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मारी जिससे उसमें बैठीं बुजुर्ग गिर गईं और ट्रक उनके ऊपर से निकल गया और बच्ची के पैर पर गंभीर ही चोट आई । उन्हें इलाज के लिए नर्मदापुरम रेफर किया था। बताया जाता है की बच्ची को भोपाल रेफर कर दिया गया है । बुजुर्ग महिला कृपा बाई अहिरवार और उनकी बच्ची प्रियांशी बाइक पर बैठी थीं । बाइक चालक सकुशल बच गया। आक्रोशित परिजनों और लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है और बच्चों के इलाज को के लिए भोपाल भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

