दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में रविवार रात को बस स्टैंड के पास बिरयानी लेने गए एक युवक पर अड़ीबाजी कर हमला कर दिया। जमकर मारपीट हुई और हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर जांच शुरू की और मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार बस स्टैंड के पास बिरयानी ताज दुकान के सामने बालागंज निवासी अखिलेश बिरयानी लेने गए थे। एक्स्ट्रा लेग पीस मांगने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। अखिलेश ने दुकानदार हासिम अली के खिलाफ अड़ी बाजी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया । पुलिस ने धारा 119 ( 1) 351 (3) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि एक्स्ट्रा लेग पीस के पैसे के विवाद पर हासिम ने अखिलेश के साथ मारपीट की और गर्म बर्तन लेकर उन पर हमला किया जिससे उन्हें चोट भी आई है। अब पुलिस जांच कर रही है।
