बोले 2 साल में सरकार ने किए अनेक कार्य
नर्मदा पुरम में हुआ भारी निवेश मिलेगा रोजगार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में रविवार को जिले के प्रभारी और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बैठक कर विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन और हितग्राहियों को राशि वितरित की। कलेक्ट्रेट कार्यालय में उन्होंने जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारी पर भी चर्चा की। इस मौके पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक डॉ सीताशरण शर्मा , सांसद दर्शन सिंह चौधरी , सांसद माया नारोलिया, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, कलेक्टर सोनिया मीना , पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
इसके साथ ही पत्रकारों को सरकार के 2 साल पूरे होने पर उपलब्धियां बताईं। इसके बाद जनपद पंचायत कार्यालय में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई हुई सड़कों का भूमि पूजन किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राशि भी आवंटित की गई। प्रभारी मंत्री ने सरकार के 2 साल होने पर विभिन्न उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश भारी मात्रा में हुआ है । वहीं गरीब कल्याण और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए भी सरकार ने काफी काम किए हैं । वहीं लाड़ली बहना सहित महिलाओं के हित में अनेक कार्य हुए हैं। शिक्षा मजबूत हुई है और सांदिपनी स्कूलों का निर्माण हुआ है। लैब बनी है और पीएम श्री महाविद्यालय का विस्तार भी हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई है। एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट मरीजों को किया गया। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, संजीवनी क्लिनिक सहित सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है । इसके साथ ही नर्मदा पथ सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि हमारी सरकार विरासत से विकास तक के कार्य करती है और भोपाल इंदौर सहित अन्य बड़े शहरों में अनेक द्वार बनाए जा रहे हैं जिनका नाम महापुरुषों के नाम पर भी होगा। वहीं उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम में भी अनेक कार्य कराए जा रहे हैं।
नर्मदा पुरम गेहूं के क्षेत्र में अव्वल रहा और यहां भारी मात्रा में हुआ निवेश, 24 हजार को मिलेगा रोजगार
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि नर्मदा पुरम में भारी मात्रा में निवेश किया गया है। यहां पर 23 यूनिट को भूमि आवंटित की गई है । यहां पर 24 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा । उन्होंने कहा कि नर्मदा पुरम गेहूं में नंबर वन पर है और धान के क्षेत्र में भी अव्वल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नर्मदा बुधनी मार्ग पर 129 करोड़ की लागत से ब्रिज बनाया गया जिससे 216 गांव लाभान्वित होंगे। वहीं नर्मदा जबलपुर रोड पर तवा फोरलेन पर भी 148 करोड़ से ब्रिज बनाया जा रहा है जिसमें 974 गांव लाभान्वित होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि नर्मदा लोक का निर्माण हो रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी का लोकपथ एप टू भी लांच किया जा रहा है । इसके माध्यम से सॉफ्टवेयर के माध्यम से इंजीनियर सैंपल लेंगे और जांच करेंगे और फिर लैब में उसकी चेकिंग होगी। यह बात ठेकेदार इंजीनियर को भी नहीं मालूम होगा कि कि किस लैब में और कहां पर चेकिंग करने जाना है। यह सॉफ्टवेयर की मदद से ही किया जाएगा। वहीं लोक कल्याण सरोवर का निर्माण होगा जिसमें मिट्टी खोदी जाएगी रोड के लिए और वहां पर एक सरोवर का काम होगा । इसके साथ ही हाईवे पर वाटर रिचार्ज स्थानी बनाए जाएंगे जो पानी को इकट्ठा करेंगे। इसके साथ एक मीटर से अधिक व्यास के पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा पेड़ों को नहीं काटा जाएगा । उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग से लोक कल्याण विकास के साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाएगा और रिचार्ज बोर जगह बनाए जाएंगे। इसके साथ ही आवश्यक जगह पर मेडिकल कॉलेज हर जिले में हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा । इसके साथ ही क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए जाएंगे।
सड़कों का भूमि पूजन और प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को किया लाभांवित
वहीं जनपद कार्यालय में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई सड़कों का भूमि पूजन हुआ और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को भी राशि आवंटित की गई और कई योजनाओं और कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके बाद प्रभारी मंत्री इटारसी के लिए रवाना हुए और फिर वहां से सिवनी मालवा पहुंचे।

