नर्मदापुरम।
वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र मिश्रा और देवेंद्र मिश्रा की माता जी श्रीमती उर्मिला मिश्रा का 92 वर्ष की आयु में शनिवार शाम को निधन हो गया। श्रीमती उर्मिला मिश्रा काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनकी अंतिम यात्रा आज उनके निज निवास कमिश्नर कॉलोनी से राजघाट के लिए निकाली जाएगी। श्रीमती उर्मिला मिश्रा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं । उनके निधन पर शहर के विशिष्टजनों, पत्रकारों शुभचिंतकों , परिवारजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें इसकी प्रार्थना की। वहीं इस दुख को सहन करने की उनके परिवार को भगवान शक्ति दे इसकी ईश्वर से कामना की।

