भटिंडा विधायक जुगरूप गिल ने किया सम्मान
नर्मदापुरम इटारसी जिले में रक्तदान सेवा के लिए सम्मानित
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हेल्प फॉर नीड़ी फाउंडेशन को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भटिंडा (पंजाब) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भटिंडा के विधायक जुगरूप गिल ने फाउंडेशन के डा बसंत जोशी सहित प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि समाज में मानवता और सेवा भाव को भी मजबूती मिलती है। हेल्प फॉर नीड़ी फाउंडेशन द्वारा नर्मदापुरम–इटारसी जिले में नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन, आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। संस्था के इन प्रयासों से अनेक मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका है।फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस सम्मान को पूरे जिले के रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें आगे और अधिक ऊर्जा के साथ मानव सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
क्षेत्र में इस राष्ट्रीय सम्मान की उपलब्धि पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए फाउंडेशन को बधाई दी है।

