करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस और होगा लोक निर्माण विभाग की सड़कों का भूमि पूजन
करेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का वितरण
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में आज प्रभारी मंत्री राकेश सिंह 8 बजे पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके बाद कल सुबह प्रभारी मंत्री राकेश सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। इसके बाद नर्मदा जयंती कार्यक्रम को लेकर भी बैठक का आयोजन किया जाएगा । इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी । प्रभारी मंत्री श्री सिंह लोक निर्माण विभाग की सड़कों का भूमि पूजन करेंगे और फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटितों को राशि का वितरण जनपद पंचायत कार्यालय में किया जाएगा। इसके बाद इटारसी के लिए रवाना होंगे और वहां कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सिवनी मालवा और चोतलाय भी प्रभारी मंत्री पहुंचेंगे और शाम को भी जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

