दोनों को इटारसी किया रवाना
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के रेलवे स्टेशन पर सुबह टीसी और होमगार्ड जवान में झगड़ा हो गया। टिकट चेकिंग को लेकर जमकर विवाद हो गया। रेल प्रशासन की जानकारी के अनुसार कामायनी एक्सप्रेस में रानी कमलापति और नर्मदापुरम के बीच एक महाराष्ट्र कांदा वली निवासी होमगार्ड जवान का विवाद टीसी से हुआ। जवान के पास जनरल टिकट था वह अपनी पत्नी और पिता के साथ यात्रा कर रहा था। जब टीसी राजेश कुमार ने होमगार्ड जवान शिवम बृजेश सिंह से टिकट मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर विवाद हुआ और फिर झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। जवान ने टीसी को मार दिया जिससे उनको चोट आई है । दोनों को इटारसी रवाना किया गया और वहां पर उनका इलाज किया जा रहा है । शिवम को इटारसी में उतारा गया। बताया जाता है कि जनरल टिकट लेकर होमगार्ड जवान स्लीपर में बैठा था जिसको लेकर टिकट बनाने की बात हुई और झगड़ा हो गया । अब रेल प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।

