पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ इटारसी थाना अंतर्गत एक युवक से स्वयं को नेस्ट बिलियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अधिकारी बताकर शेयर मार्केट में स्टॉक खरीद कर प्रॉफिट देने का झांसा देकर 9 लाख 85 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। मामला 20 जुलाई से 5 अगस्त के बीच का है। वहीं पिपरिया थाना अंतर्गत नौकरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी कर 1 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की गई। पुलिस जांच कर रही है । पुलिस के अनुसार इटारसी के आसफाबाद में रहने वाले विपुल दुबे को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को नेस्ट बिलियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अधिकारी बताकर धोखा देने की नीयत से शेयर मार्केट में स्टॉक खरीद कर प्रॉफिट देने का झांसा दिया और धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने धारा 319 (2) 318 (4) बीएनएस 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इधर फरियादी गौरी शंकर वंशकार से ध्रुव कुमार मिश्रा ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की और 1 लाख 20 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। अब पुलिस जांच कर रही है

