36 घंटे की कड़ी खोजबीन के बाद पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता को आरोपी के कब्जे से किया दस्तयाब
अनुसंधान टीम होगी पुरस्कृत
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
थाना कोतवाली पुलिस को 7 दिसंबर को सूचना मिली कि फरियादी की 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये गए एवं फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप. क्र. 974/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पृथक पृथक टीम बनाकर नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई। अनुसंधान टीम द्वारा घटना स्थल, रेल्वे पार्किंग एरिया, रेल्वे स्टेशन कोतवाली, यात्री प्रतिक्षालय, ब्रिज के सामने कोतवाली उक्त सभी स्थानों पर जाकर नाबालिग बालिका की तलाश की गई। इस दौरान तकनीकि संसाधनों द्वारा अनुसंधान टीम को सूचना मिली कि उक्त अपहृता को आरोपी कृष्णा पिता सुरेश उम्र 20 वर्ष निवासी घेटी मंडी जंडियाल जिला अमृतसर पंजाब द्वारा ट्रेन के माध्यम से नर्मदापुरम आकर अपने साथ बहला फुसला कर ले गया है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को दीगर प्रांत दिल्ली एवं पंजाब के लिए रवाना किया गया। 36 घंटे की कड़ी खोजबीन के बाद पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब करते हुए आरोपी कृष्णा को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृता को सकुशल परिजनों के सुपुर्द करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा अनुसंधान टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
एसपी और एएसपी के निर्देशन में एसडीओपी के पर्यवेक्षण में टीआई ने गठित की टीम
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जीतेन्द्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. कंचन सिंह ठाकुर द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर तकनीकि संसाधनों एवं सायबर सेल के सहयोग से संपूर्ण कार्यवाही की गई। कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम श्री जीतेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. कंचन सिंह ठाकुर, उनि हेमंत निशोद, उनि दीपिका लोखंडे, सउनि रेवाराम गायकवाड, सउनि संजय रघुवंशी, प्रआर. अनिल यदुवंशी, आर. पंकेश, रवि कुशवाहा, गजेन्द्र, आशीष, रामकुमार, म.आर. मनीषा एवं सायबर सेल से आर. संदीप की सक्रिय भूमिका रही।
