पुलिस कर रही छानबीन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के ग्वालटोली स्थित खोजनपुर निवासी एक युवती से 5 रुपए के पुराने नोट के बदले 21 लाख रुपए का प्रलोभन देकर उनके खाते में से 1 लाख 19 हजार रुपए डलवा लिए। वहीं शहर के समीपस्थ शिवपुर थाना अंतर्गत ग्राम भैसादेह निवासी एक युवक से यूनो एप के माध्यम से 2 लाख 9 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए । अब पुलिस साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार ग्वालटोली खोजनपुर निवासी सोना को नवी मुंबई के नितिन नाम के युवक ने 5 के पुराने नोट के बदले 21 लाख रुपए देने का प्रलोभन दिया इसको लेकर उन्होंने 1 लाख 19 हजार खाते में डलवा भी लिए । मामला 14 अक्टूबर से लेकर 11 सितंबर के बीच का है । पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । वहीं ग्राम भैसादेह निवासी रोहित लोवंशी को यूनो एप के माध्यम से उनके खाता क्रमांक 3799 078 6320 से 2 लाख 9 लाख ट्रांसफर करवा लिए। मामला 16 अगस्त का बताया जा रहा है। इसको लेकर रोहित ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया अब पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर कर रही है।

