बाघों की गणना के लिए लगाए हैं कमरे
क्षेत्र में बढ़ा दी गश्त
हाल ही में ट्रिपिंग कैमरे भी हो गए थे चोरी
वन्यजीवों की तस्करी करने वाली महिला को भेजा जेल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इन दिनों अखिल भारतीय बाघ गणना की जा रही है। इसको लेकर ट्रिपिंग कैमरे विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से बाघों की गणना की जाएगी। वहीं शाकाहारी जीव की गणना भी होगी। एसटीआर बैतूल जिले की रेंज में एक युवक बंदूक ले जाता हुआ ट्रिपिंग कैमरे में कैद हुआ । टीम ने जब उसे देखा तो क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। युवक की पहचान की गई उसका नाम कल्याण मवासी छिंदवाड़ा निवासी था। तुरंत ही उसे अरेस्ट कर बैतूल न्यायालय भेज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उस पर अवैध हथियार लेकर घुसने का प्रकरण दर्ज किया था। इस संबंध में फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि सुअर सहित अन्य छोटे जानवरों का शिकार करने कई बार लोग घुस जाते हैं। यह युवक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की बैतूल जिले की रेंज में नजर आया जिसे गिरफ्तार कर बैतूल न्यायालय भेज कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला लगभग एक हफ्ते पुराना है । गौरतलब है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बैतूल, नर्मदा पुरम और छिंदवाड़ा तक फैला हुआ है । मौके का मुआयना करने के लिए डिप्टी डायरेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच चुके थे । अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। बताया जाता है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में इस प्रकार लोगों का प्रवेश करना एक चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक बिना लाइसेंस की बंदूक लिए हुए था और शिकार की तलाश में था जबकि एसटीआर के क्षेत्र में अवैध आवाजाही पर रोक है। बैतूल जिले के आसपास का यह पूरा मामला है । कैमरे देखने वाले टीम ने इस युवक को देखा और फिर कार्रवाई की गई।
कुछ दिन पहले चोरी हो गए थे ट्रेपिंग कैमरे
वहीं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ की गणना के लिए लगाए ट्रिपिंग ट्रिपिंग कैमरे चोरी हो गए थे। महेंद्र बाड़ी बीट के कक्ष क्रमांक आर 226 में यह लगे थे । कैमरे बदमाश चुरा ले गए थे । इनकी माखन नगर थाना में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। बीट गार्ड हेमंत राय ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस कैमरे चुराने वालों को ढूंढ रही है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि चोरों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि बाघों की गणना के लिए लगाए कैमरे 20 दिसंबर के बाद निकाले जाएंगे और इसके बाद गणना होगी। एसटीआर के कोर और बफर जोन के बागरा, मढ़ई , चूरना में भी कैमरे लगाए गए हैं। सामान्य वन क्षेत्र और एसटीआर में बाघों की संख्या की जाएगी । कुछ दिन पहले यहां बाघ का शिकार भी हुआ था। सुरक्षा को ताक में रखकर लोग यहां घुस जाते हैं।
एसटीआर की बैतूल सीमा के कैमरे में दिखा था युवक- फील्ड डायरेक्टर नंदा
इस संबंध में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदा ने बताया कि एसटीआर के बैतूल रेंज में यह युवक दिखाई दिया था और यह एक हफ्ते पुरानी घटना है। युवक को अरेस्ट कर बैतूल न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में सूअर आदि का शिकार करने के लिए युवक घुस जाते हैं। अब यहां गश्त बढ़ा दी गई है।
वन्यजीवों की तस्करी करने वाली महिला यांगचेन को भेजा जेल
वहीं इधर वन्यजीवों की तस्करी करने के आरोप में महिला यांगचेन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। महिला सिक्किम की रहने वाली है । गौरतलब है कि एसटीएसएफ की टीम ने महिला को चीन की बॉर्डर के पास से अरेस्ट किया था। वन्यजीवों की अंगों की तस्करी एसटीआर से लेकर चीन की बॉर्डर तक होती थी। इसमें कई आरोपी पकड़े और उन्हें जेल भेज दिया गया और अब यांगचेन को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

