विशाल ने अनुभव साझा कर सुनाएं संस्मरण
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता यात्रा सरदार @150 का आयोजन 26 नवंबर से प्रारंभ होकर 6 दिसंबर को इस यात्रा का विराम हुआ। इस यात्रा में नर्मदापुरम के युवा विशाल दीवान भी शामिल हुए थे। इस राष्ट्रीय यात्रा में देशभर के सिर्फ 150 प्रतिभागी ही शामिल हुए थे। बुधवार को विशाल अपनी यात्रा पूर्ण कर नर्मदापुरम पहुंचे। यहां उनका स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत सम्मान किया। यात्रा से लौटने पर युवा विशाल ने यात्रा के संस्मरण सुनाएं। विशाल ने बताया कि यह यात्रा सरदार पटेल की 150 वीं जन्मजयंती और उनके द्वारा किये गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित की गई थी। यह यात्रा उनके पैतृक निवास स्थान करमसद आणंद गुजरात से प्रारंभ होकर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी एकता नगर केवड़िया तक कि यात्रा संपन्न हुई। यह राष्ट्रीय यात्रा 182 किलोमीटर से अधिक की दूरी को तय करते हुए 11 दिनों में संपन्न हुई एवं विराम स्थल पर पहुँची। इस यात्रा के दौरान सरदार सभा एवं कई ग्राम सभाएं भी हुई जिसमें भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति महामहिम वैकैया नायडू ,राज्यपाल महामहिम आचार्य देवव्रत गुजरात, महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पंजाब एवं चंडीगढ़, महामहिम राज्यपाल आरएन रवि तमिलनाडु, महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बिहार,महामहिम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,मुख्यमंत्री गुजरात भुपेंद्रभाई पटेल ,मुख्यमंत्री त्रिपुरा मानिक साह ,मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्करसिंह धामी केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ मनसुख मंडविया ,पीयूष गोयल,सर्वानंद सोनवाल,जयंत चौधरी, संजय सेठ ,अनुप्रिया पटेल,डॉ वीरेंद्र कुमार ,रवनीत सिंह बिटटू, अजय टम्टा,बी.एल वर्मा,अन्नपूर्णा देवी,सुकांता मजुमदार, निम्बूबेन बाबनिया सहित गुजरात राज्य के विभिन्न विभागों से समस्त मंत्रीगण सांसदगण इस यात्रा के सहभागी बने।

