बालागंज और सिकलीगर मोहल्ले में मिल रही थी शिकायतें
एसपी के मार्गदर्शन, एएसपी के निर्देशन, एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों ने गठित की टीम, पांच उपनिरीक्षक और रक्षित केंद्र के दल हुए शामिल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक को स्थानीय सिकलीगर एवं बालागंज मोहल्ले में अवैध शराब निर्माण एवं परिवहन के कारण मारपीट एवं अव्यवस्था संबधी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। स्थानीय निवासियों के द्वारा भी इस संबंध में कार्यवाही की मांग की गई थी , जिन्हें दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक व्दारा थाना प्रभारी कोतवाली को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में आज बुधवार को प्रातः 5.30 बजे थाना प्रभारी कोतवाली कंचन सिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी देहात सौरव पांडे व्दारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए पृथक पृथक टीम बनाकर सिकलीगर मोहल्ला में दबिश देकर कुल 450 लीटर लाहन नष्ट करते हुए दो आरोपियों वेनू सिंह पिता रूप सिंह सिकलीगर एवं चरण सिंह पिता पूरन सिंह सिकलीगर के कब्जे से अलग-अलग 25-25 लीटर हाथ भट्टी की बनी अवैध कच्ची महुआ शराब कुल कीमत 5000 रुपये जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। साथ ही सिकलीगर मोहल्ले से 3 मोटरसाइकल जिनके दस्तावेज नहीं थे। उक्त तीनों मोटर साइकिलों को थाना लाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम व्दारा कार्यवाही करते हुए बालागंज क्षेत्र में दबिश दी गई। जहाँ आरोपिओं रितिका पति स्व. विवेक चौहान नि. छात्रावास के बगल में बालागंज के कब्जे से 48 केन बीयर पावर 10000 की प्रत्येक 500 ML कुल मात्रा 24 लीटर कीमती 4800 रुपये एवं अन्य आरोपिया अंजली पिता स्युराज ठाकुर उम्र 20 सल नि. छात्रावास के बगल में बालागंज के कब्जे से 36 केन बीयर पावर 10000 की प्रत्येक 500 ML. कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 3600 रुपये जब्त कर दोनों आरोपिओं के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक के पर्यवेक्षण में 2 थाना प्रभारी, 5 उपनिरीक्षक सहित थाना कोतवाली, देहात एवं रक्षित केन्द्र के कुल 45 का बल उक्त कार्यवाही में सम्मिलित रहा ।

