हाउसिंग बोर्ड के भवन में चल रहा है विद्यालय
सामाजिक कल्याण विभाग और नपा का पहुंचा था अमला
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के हाउसिंग बोर्ड के मंगल भवन में दिव्यांग बच्चों का संकल्प विशेष विद्यालय चल रहा है। विद्यालय के पास अपना कोई भवन नहीं है और यह सामाजिक लोगों के अनुदान पर ही संचालित होता है। लेकिन आसपास के लोगों द्वारा शिकायत की गई और मंगल भवन खाली कराने पर जोर दिया गया । विद्यालय के संचालक का कहना है कि फरवरी में बच्चों के बोर्ड एग्जाम है अब वह कहां जाएंगे लेकिन इसके बाद भी सामाजिक कल्याण विभाग और नगर पालिका अमला यहां पहुंचा और विद्यालय की बिजली काट दी और पानी सप्लाई बंद कर दी । अब बच्चे अंधेरे में रह रहे हैं। इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त संकेत भोंड़वे को शिकायत की है कि इसका निराकरण हो।
टीम ने की छापे मार करवाई बच्चे मूलभूत सुविधाओं से हो गए वंचित
हाउसिंग बोर्ड मंगल भवन में चल रहे दिव्यांग बच्चों के संकल्प विशेष विद्यालय में टीम ने छापामार कार्रवाई की। यहां बिजली और पानी की सुविधा काट दी। बच्चे बिजली पानी, भोजन और पढ़ाई सहित मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो गए।
बच्चों ने नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त को भेजी शिकायत
संचालक का कहना है कि बच्चों ने नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त को शिकायत की। उन्होंने कहा कि संकल्प बधिर विद्यालय मंगल भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संचालित हो रहा है। संस्था को विगत तीन वर्षों से शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं होने के कारण स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से रिक्त पड़े नगर पालिका के अधीन मंगल भवन में संचालित हो रहा है । कॉलोनीवासियों को उनके निजी उपयोग के लिए जिला कलेक्टर को झूठी शिकायत कर इन दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाह रहे हैं। इनकी बोर्ड परीक्षा को ध्यान रखते हुए इन्हें मंगल भवन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नर्मदापुरम में रहने की जिला कलेक्टर नर्मदापुरम को आदेश किया जाए।

