मंगलवार रात को हुई घटना
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम कुठारिया के एक ट्रैक्टर शोरूम से बदमाशों ने मंगलवार रात को जान डियर कंपनी का नया ट्रैक्टर और रोटर वेटर पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने ताला तोड़कर काकू भाई पेट्रोल पंप के पास संगम एग्रो इक्विपमेंट जो ग्राम कुठारिया में है रात को ताला तोड़कर घुस गए और शोरूम से जान डियर कंपनी का नया हरे रंग का मॉडल नंबर 5210 4 डब्ल्यू डी ट्रैक्टर और एक रोटर वेटर चोरी करके रफू चक्कर हो गया । इसको लेकर फरियादी अनिल गौर मंगलमय विला कुलामड़ी रोड निवासी ने माखन नगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश टीम कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। टीम जगह जगह दबिश दे रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी सहित अन्य माध्यम से बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।

