दो कैमरे चोरी , केस दर्ज
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघों की गणना के लिए कैमरे ट्रिपिंग की गई थी। इससे बाघों की गणना हो रही है। सुहागपुर रेंज के महेंद्र बाड़ी बीट से रविवार को बदमाशों ने दो कैमरे पर हाथ साफ कर दिया। इसको लेकर हेमंत कुमार ने माखन नगर थाने में मामला दर्ज कराया । अब पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अखिल भारतीय बाघ गणना के लिए कैमरे ट्रिपिंग लगाए गए थे । बदमाशों ने दो कैमरा चुरा ले गए। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि ग्राम महेंद्र बाड़ी में कक्ष क्रमांक आर एफ 226 से यह कैमरा चोरी किए गए । अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि पिछले माह से एसटीआर के मढ़ई, चूरना सहित अन्य क्षेत्रों में बाघों की गणना के लिए कैमरा ट्रिपिंग की गई थी जिससे उनकी गणना की जा सके। इसका दूसरा चरण 20 दिसंबर से शुरू होने वाला है। पूरे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

