
इटारसी / S.I.R मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक क्रमांक 9,13,14,15 एवं 29 में कांग्रेस के जनप्रतिनिधिओं ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर B.L.O. द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक होती 29 में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनोखी लाल राजोरिया, वार्ड क्रमांक 9,10 में S.I.R के नगर प्रभारी शेख रमजान जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, हयात भारती, सहित कांग्रेस के B.L.O. एवं वार्ड क्रमांक 13,14,15 में कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, शेख रमजान, अनिल बस्तरवर, सुशील बस्तरवार उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

