दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम मगरिया में शनिवार को खेत मालिक को एक अज्ञात मृतक की खोपड़ी दिखाई दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पुलिस पहुंची और कार्यवाही शुरू की। सालिगराम तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में एक खोपड़ी दिखाई दी है जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि खेत में अज्ञात व्यक्ति की खोपड़ी दिखाई दी है अब इसकी जांच की जा रही है। खेत तवा और नर्मदा के किनारे है इसलिए यहां पर कोई जानवर उसको ले आया होगा। अब इसकी आगे की जांच पुलिस कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट से इसकी जांच कराई जाएगी। संभावित खेत के आसपास शव दफन किए जाते हैं इसलिए कोई जानवर इसे खींच कर ला सकता है । अब पुलिस सभी पहलुओं को नजर रखते हुए जांच में जुटी है।
