माखन नगर समिति प्रबंधकों से भेदभाव
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है। इसको लेकर समिति प्रबंधकों ने गोदाम के अंदर धान खरीदी करने की मांग की है। इसको लेकर कलेक्टर को एक पत्र भी लिखा है। उपार्जन के लिए गोदाम परिसर में केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। समिति प्रबंधकों का कहना है कि आकस्मिक बारिश होने की सम्भावना रहती है, जिस कारण गोदाम परिसर के बाहर खुला होने एवं बारिश का पानी भी भरा जाता है एवं खरीदी स्थल पर बाहर कच्चा प्रागंण है। पिछले वर्ष उपार्जन के दौरान आकस्मिक बारिश हुई थी जिसमें उपार्जित धान गीली होने के कारण समितियों को स्कंध की क्षति हुई फिर बाद में गोदाम के अन्दर उपार्जन कार्य किया गया था। इस वर्ष कोई नुकसान न हो इसलिए प्रारंभ से ही गोदाम के अन्दर खरीदी करने की अनुमति प्रदान करें । प्रबंधकों का कहना है समिति द्वारा स्टेक नहीं लगाया जाएगा । समिति द्वारा थप्पी लगाकर ही बोरी रखी जाएगी एवं उपार्जन नीति नियमानुसार ही उपार्जित धान का परिवहन, भण्डारण किया जाएगा।
समिति प्रबंधकों के साथ न हो भेदभाव, कलेक्टर से करेंगे चर्चा
उपार्जन के संबंध में समिति के सभी समिति प्रबंधकों कलेक्टर से चर्चा करेंगे कि उनके साथ कोई भेदभाव ना हो। जिले के अन्य तहसीलों में धान उपार्जन का कार्य वेयरहाउस के भीतर किया जा रहा है केवल बाबई ब्लॉक में उपार्जन का कार्य वेयरहाउस के बाहर किया जा रहा है। शासन का इस प्रकार का भेदभाव बाबई में क्यों किया जा रहा है। वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक एवं जिलाधीश से इस संबंध में बातचीत होगी।
