एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देश पर कार्यवाही
थाना प्रभारी इटारसी श्री बुंदेला ने गठित की टीम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों को चलते समस्त थाना प्रभारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को थाना इटारसी पुलिस को सूचना मिली अवैध शराब विक्रय से जुड़े दो व्यक्ति शुभम मौर्य एवं अमन राजपूत इलेक्ट्रिक ऑटो से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। थाना प्रभारी इटारसी द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर आरोपियों शुभम पिता महेश मौर्य उम्र 30 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी पुरानी इटारसी एवं अमन पिता देवेन्द्र राजपूत उम्र 25 साल निवासी कबाड़ मोहल्ला इटारसी को रोककर तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 350 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन कुल 63 लीटर एवं एक इलेक्ट्रिक ऑटो कुल कीमत 2,28,000 रुपये मशरुका जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की दोनों आरोपी आदतन अपराधी है । पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय ऑ इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी उनि. राहुल पटेल, प्रआ उपेन्द्र दुबे, प्रआ वीरेन्द्र श्रीवास्तव, आर. महेंद्र गुर्जर, आर. अंकित, आर. अनिल, चालक आर. लोकेश यादव की सक्रिय भूमिका रही ।

