पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपे शव
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ शोभापुर क्षेत्र के पास शुक्रवार शाम 7 के लगभग एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें दो बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एस आई सुरेश चौहान ने बताया कि पिपरिया से दो युवक बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान बरेली के आसपास यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि कमलेश गुर्जर और लखन गुर्जर सोहागपुर के ग्राम अजेरा के निवासी थे और दोनों पिपरिया से आ रहे थे । बरेली के पास यह घटना हुई । अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। खबर मिलते ही एसआई श्री चौहान सहित ग्रामीण भी पहुंच गए थे। वहीं पुलिस और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को उनका पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
