10.2 पहुंचा न्यूनतम तापमान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में रात के तापमान में 4.4 डिग्री की कमी आई है, जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 14.6 के आसपास चल रहा था लेकिन शनिवार की रात तापमान में गिरावट आई और यह 10.2 तक पहुंच गया। वहीं पचमढ़ी का तापमान भी 5 .2 रहा। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा ,मौसम साफ रहेगा अभी कुछ दिन और इसी प्रकार ठंड पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बादल छाए थे लेकिन बादल छंटने के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया और ठंड बढ़ने लगी लेकिन शनिवार को अचानक 4.4 डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में देखी गई। सुबह ठंडी हवा चली और ठिठुरन बढ़ गई। शहर में ठंड के चलते स्थानीय प्रशासन ने भी इंतजाम किए हैं। यहां पर लोगों के लिए अलाव सहित अन्य व्यवस्था की जा रही है। दिन का तापमान भी 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हवाएं चल रही है और शाम होते-होते तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ रही है । मौसम का मिराज बदलने से मॉर्निंग वॉक करने वालों में भी कमी देखी गई।

