उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
लगी आपदा प्रदर्शनी
मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कार वितरण
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में शनिवार को होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। होमगार्ड कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद माया नारोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव सहित होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्टजन शामिल हुए। कार्यक्रम में परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड कमांडर ने परेड का निरीक्षण किया और प्लाटून मार्च फास्ट हुआ । इस मौके पर आपदा उपकरण और आपदा प्रबंधन को दिखाया गया। वहीं आपदा प्रबंधन पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वालों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद माया नारोलिया ने कहा कि होमगार्ड जवान अपनी जान पर खेलकर लोगों की रक्षा करते हैं। आपदा के समय हमेशा तैयार रहते हैं। हमारे जवानों द्वारा कई बचाव कार्य और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य किए जाते हैं। सभी मुश्किल भरे काम बाढ़ , आपदा मेला सहित अन्य जगह पर अपनी ड्यूटी करते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय यह जवान अपनी जान पर खेल कर लोगों की रक्षा करते हैं । इस सराहनीय कार्य करने के लिए हम इन्हें शुभकामनाएं देते हैं कि यह आगे भी और अच्छा कार्य करें। सांसद नारोलिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया। आपदा उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सामाजिक सुरक्षा कार्यों में सबसे आगे खड़े होकर निभाते हैं दायित्व
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन किसी भी आपदा, आपातकालीन स्थिति और सामाजिक सुरक्षा कार्यों में सबसे आगे खड़े रहने वाला दायित्व निभाते हैं। मुख्य अतिथियों ने जवानों के समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव की सराहना की। समाज की सुरक्षा में होमगार्ड जवानों की भूमिका अमूल्य है । होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के जवानों ने प्राकृतिक आपदाओं, यातायात नियंत्रण, सामाजिक कार्यक्रमों और कानून-व्यवस्था में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया गया।

