दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम चंद्रपुरा में गुरुवार शाम को एक दुर्घटना हो गई । एक सात महीने का बालक खेलते खेलते नाली में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई । पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत के मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन को सौंप दिया। अब पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार चंद्रपुरा गांव में गुरुवार शाम को एक सात महीने का बच्चा बाहर खेलते खेलते नाली में गिर गया था। जब घर वालों ने देखा ढूंढा तो वह नाली में मिला। उसका नाम देव यादव था। तुरंत ही बच्चे को जिला चिकित्सालय लाया गया लेकिन डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया । फिलहाल पुलिस जुटी है।
