एसपी के मार्गदर्शन, एएसपी के निर्देशन और एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों ने गठित की थी टीमें
साइबर सेल का रहा विशेष सहयोग
शहर भर के स्कूलों में बच्चियों को दी थी समझाईश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर सहित जिले भर में 1 से 30 नवम्बर तक मुस्कान विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत जिले में गुम नाबालिग बालिकाओं की तलाश कर दस्तयाबी की गई। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन को उक्त अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त कर अनुभाग वार एसडीओपी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई। अभियान के माध्यम से विभिन्न थानों द्वारा संगठित प्रयास कर कुल 43 नाबालिग बच्चों जिनमें 37 बालिकाएं एवं 6 बालक को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। इस अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली द्वारा 1 बालिका, थाना देहात द्वारा 3 बालिका एवं 1 बालक, थाना स्टे. रोड पिपरिया द्वारा 3 बालिका, थाना बनखेड़ी द्वारा 5 बालिका, थाना सोहागपुर द्वारा 3 बालिका एवं 2 बालक, थाना माखन नगर द्वारा 4 बालिका एवं 2 बालक, थाना इटारसी द्वारा 3 बालिका, थाना रामपुर गुर्रा द्वारा 3 बालिका, थाना केसला द्वारा 5 बालिका, थाना सिवनी मालवा द्वारा 6 बालिका एवं 1 बालक, थाना डोलरिया द्वारा 1 बालिका को दस्तयाब किया गया। अभियान के अन्तर्गत विशेष कार्यवाही करते हुए थाना स्टे. रोड पिपरिया द्वारा 1 बालिका को महाराष्ट्र राज्य के थाना धारुर जिला बीड से खोजकर लाया गया। थाना केसला द्वारा 2 बालिकाओं को कर्नाटक राज्य थाना सोहला देवल हल्दी से एवं पंजाब राज्य के थाना देहात जिला लुधियाना से दस्तयाब किया गया। थाना इटारसी द्वारा 1 बालिका को हरियाणा राज्य के थाना सदर जिला गुरुग्राम से खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। मुस्कान अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम पुलिस के द्वारा थाना इटारसी की 10 वर्ष पूर्व से, थाना बनखेड़ी की 9 वर्ष पूर्व से, थाना सोहागपुर की 2 वर्ष पूर्व से, थाना देहात की 2 एवं 4 वर्ष पूर्व से एवं थाना केसला की 2 वर्ष पूर्व से गुमशुदा 2 बालिकाओं को विशेष प्रयास कर दस्तयाब किया । पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में एसडीओपी नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक सहित समस्त जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में नर्मदापुरम कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर और नर्मदा पुरम देहात थाना प्रभारी सौरव पांडे सहित जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा टीमें गठित कर तकनीकि संसाधनों एवं सायबर सेल के सहयोग से संपूर्ण कार्यवाही की गई।

