एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय की अव्यवस्था अनियमितताओं को लेकर विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान के नेतृत्व में सात सूत्रीय ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। इसमें विभाग की कक्षाएं निर्धारित समय पर नियमित रूप से लगाने , परिसर में साफ सफाई , सूचना पटल पर कक्षाओं की समय सारणी , प्राध्यापक नामवार लगाने, वाटर कूलर की देखभाल, महाविद्यालय के खेल मैदान की स्थिति सुधरवाने की बात कही। शहर के नाले का पानी जो खेल मैदान से जुड़ा हुआ है। उसे पानी की निकासी मैदान से अलग की जाए जिस मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे विद्यार्थियों को असुविधा न हो वे निरंतर प्रैक्टिस कर पाए। खेल सामग्री की स्थिति जर्जर है, अच्छी खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए जिससे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। इन सभी प्रमुख मांगों को लेकर अभाविप ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। सात दिन के अंदर मांगें पूरी नहीं होती तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से नगर मंत्री दिव्यांश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हित के लिए लड़ती आई है। छात्रों की छोटी-छोटी समस्या क्यों ना हो जब तक समाधान नहीं होगा हम नहीं रुकेंगे। जिसमें सह मंत्री लवलेश गढ़वाल, कृष्ण वंशकार, विवेक पटेल,युवराज यादव,अंशुल सिंगोरिया, कृष्ण धनवारे,सुमित गौर, शुभम चौधरी,अनुज चौरे,पियूष गौर, हर्षिता सुलेखिया मौजूद थे।

