थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद हुए रवाना
रिवर व्यू कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के रिवर व्यू कॉलोनी में एक गर्भवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। बताया जाता है कि पूजा पति पुरुषोत्तम मलैया बुधवाड़ा की रहने वाली थी। उसकी ससुराल रिवर व्यू कॉलोनी में थी। शुक्रवार शाम को पूजा ने घर की तीसरी मंजिल के कमरे में फांसी लगा ली थी। इसके बाद ससुराल पक्ष में उन्हें जिला चिकित्सालय ले आए थे लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को पूजा का मायका पक्ष पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर थाने पहुंच गया और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर की बात थाना प्रभारी से कहीं । थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद शव को वापस लेकर रवाना हुए । मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनकी बहन को प्रताड़ित किया था । वह परेशान थी । वहीं मायके पक्ष का कहना है कि गर्भवती होने के बाद कोई तीसरी मंजिल पर कैसे जा सकता है। पूजा के भाई अमन ने भी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मामले में रिवर व्यू कॉलोनी में ससुराल पक्ष के घर पर भी रात को पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला के मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि एफएसएल टीम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की जांच की जाएगी। बताया जाता है की पूजा का पति उज्जैन में काम करते थे। महिला ने शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। खबर मिलते ही महिला के परिजन शाम को जब थाने पहुंच चुके थे और उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप भी लगाए थे। इस मामले में पुलिस का कहना है की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी पुलिस जांच में जुटी है।
मायके पक्ष ने लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
अब इस पूरे मामले में पूजा के भाई सहित उनके परिजन ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसकी निष्पक्ष जांच होना चाहिए। उनका कहना है कि ससुराल वाले उनसे मांग कर रहे थे और उनकी बहन को परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होना चाहिए और दोषियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

