नर्मदा पुरम।
शहर के रिवर व्यू कॉलोनी में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया । बताया जाता है कि महिला पूजा जाटव पति पुरुषोत्तम जाटव बुधवाड़ा की रहने वाली थी। उसकी ससुराल रिवर व्यू कॉलोनी में थी। जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में कॉलोनी में पुलिस बल भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे । महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया जाता है कि महिला ने शाम को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही महिला के परिजन थाने पहुंच चुके थे और उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप भी लगाए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही कि अब पुलिस जांच कर रही है।
